फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चला अभियान, 34 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। शासन और प्रशासन की कड़ाई के बाद भी ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन, खनन विभाग और पुलिस शिकंजा नहीं कस पा रहा है। ओवरलोड वाहनों के धड़ल्ले से पास होने की शिकायत पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने गंभीरता से लिया और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस क्रम में गुरुवार की देर रात एसडीएम व सीओ सकलडीहा ने खनन विभाग के इंस्पेक्टर के साथ गुरुवार की देर रात सकलडीहा से बलुआ तक जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने खनन माफियाओं के ओवरलोड बालू लदे 30 ट्रक और चार ट्रैक्टर सीज कर दिए। अधिकारियों के इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है। दरअसल यह खेल पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत से चल रहा है। लेकिन पुलिस और खनन विभाग चुप्पी साधे हुए थे। जब इसकी शिकायत जिलाधिकारी तक पहुंची तब उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम सकलडीहा और खनन विभाग के अधिकारियों को दिए थे। गुरुवार की देर रात एसडीएम सकलडीहा आशीष कुमार व सीओ त्रिपुरारी पांडेय के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स के साथ नाकाबंदी करते हुए सकलडीहा से बलुआ तक सघन अभियान चलाकर बालू लदे ओवरलोड ट्रकों और ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज कर दिया। सभी वाहनों को बलुआ थाना, सकलडीहा कोतवाली और धानापुर थाने में खड़ा करा दिया है। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग और पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें