फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर : चार सड़क हादसों में एक की मौत, सात घायल 17-03-11

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। एक बार फिर इलाके में कोहरे का कहर देखने को मिला। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। सुबह करीब सात बजे दृश्यता भी 10 मीटर तक रही। इस दौरान धुंध के कारण इलाके में चार सड़क हादसे भी हो गए। हादसे में फरीदाबाद निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद की संजय कॉलोनी निवासी विशाल (24) ऑटो चलाता था। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे वह फरीदाबाद से ऑटो में माल भरकर बहादुरगढ़ के लिए चला। बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में माल उतारकर वह वापस फरीदाबाद के लिए चल दिया। जब टांडाहेड़ी के पास पहुंचा तो वहां एक बस से ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में विशाल और ऑटो में सवार मोहित घायल हो गए। मोहित ने राहगीरों की मदद से विशाल को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। घायल मोहित के बयान पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिर दोपहर को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घर में अकेला कमाने वाला था विशाल
मृतक विशाल तीन बहनों का इकलौता भाई व दो बच्चों का पिता था। कई वर्षों पहले उसके पिता की भी मौत हो गई थी। घर में वह अकेला कमाने वाला था। अब उसकी मौत के बाद घर में दो बच्चे और उसकी पत्नी ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हादसों में छह घायल
वहीं शुक्रवार सुबह झज्जर रोड पर नूना माजरा के पास भी हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस से क्रूजर टकरा गई। इससे क्रूजर में सवार श्रमिक सनम, प्रदीप व उमाशंकर घायल हो गए। ये तीनों बहादुरगढ़ के एक जूता कंपनी में काम करते हैं और सुबह ड्यूटी पर ही जा रहे थे। इन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मांडोठी व टांडाहेड़ी के बीच कार व बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार रवींद्र व दीपक घायल हो गया। मातन निवासी इन दोनों युवकों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा केएमपी पर कैंटर व ट्राले की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्राला चालक मंगराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें