इलिया। क्षेत्र के बसाढ़ी गांव समीप बाइक के धक्के से छात्रा माया वर्मा(12) गंभीर रुप से घायल हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने छात्रों को इलाज के लिए चकिया स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। घायल छात्रा के पिता गोविंद सेठ ने दो लोगों के खिलाफ चकिया पुलिस को तहरीर दी हैं।
बसाढ़ी गांव निवासी सर्राफा के दुकानदार गोविंद सेठ की पुत्री माया(12) शुक्रवार की सुबह घर से बाजार में सामान खरीदने जा रही थी। इसी बीच इलिया की तरफ से आ रहे तेज बाइक सवार युवकों ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने के कारण उस के बाएं तरफ की पसली की हड्डी टूट गई। वही मुंह में चोट आई है। जिसे इलाज हेतु पास के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां से उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर चकिया स्थित संयुक्त चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छात्रा के पिता गोविंद सेठ ने दो लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।