मुगलसराय । पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुल 106 गोवंश को बरामद किया साथ ही तीन पशु तस्करों को धर दबोचा । इस दौरान कुछ पशु तस्कर मौके से फरार हो गए । इसके के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मंगलवार को जेल भेज दिया और फरार आरोपियों को पकड़ने में जुट गई ।
पहला मामला नौगढ़ थाना क्षेत्र का है । जहां चंद्रप्रभा पुलिस चौकी प्रभारी विजयी यादव को सोमवार की रात सूचना मिली की कुछ लोग देवदरी के रास्ते गोवंश बध के लिए बिहार ले जा रहे हैं । जिसपर पुलिस ने जाल बिछाया और गोवंश के साथ पशु तस्करों को देखकर उन्हें दौड़ाया तो जिसमें पांच अभियुक्त अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गए लेकिन इलियास नामक शख्स को 97 गोवंश राशि पशुओं को कब्जे में ले लिया । इसमें 18 बैल, 56 बछडा, 14 गाय तथा 09 बछिया थी । इसी प्रकार चकरघट्टा थाना प्रभारी राम उजागिर को मंगलवार की सुबह सूचना मिली की कुछ व्यक्ति गोवंश को लेकर कर्मनाशा नदी घाट के पास जरहर के जंगल की तरफ से बिहार ले जा रहे हैं।
इसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने साकिर और छोटक निवासी चकरघट्टा को धर दबोचा । पुलिस को इनके कब्जे से 09 गोवंश बरामद हुए जिसमें 08 बैल तथा 01 गाय बरामद किया । दोनों ही थाना प्रभारियों ने पकड़े पशु तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते तीनो आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया ।