फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगलसराय। पति द्वारा पत्नी की पिटाई किए जाने की खबरें अक्सर आपने पढ़ी होंगी लेकिन सोमवार की देर रात मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सराय छोटू में एक पत्नी ने अपने ही पति की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिसमें पति के सिर पर गंभीर चोटें आ गईं। मंगलवार को पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत सराय छोटू निवासी सोनू लाल की शादी दो वर्ष पूर्व सैयदराजा के नेहरू नगर निवासी पारसनाथ मौर्या की पुत्री विनीता देवी से हुुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति पत्नी में आए दिन विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई । सोनू ने बताया उसका उसकी पत्नी के बीच मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन है। बताया कि बावजूद इसके वह उसके साथ उसी घर में रह रही है। आरोप लगाया कि सोमवार की रात अचानक वह किसी बात को लेकर उससे झगड़ने लगी। घर में विवाद को टालने के लिए वह कमरे में जाकर लेट गया। कहा कि इस पर भी वह नहीं मानी और घर में रखा डंडा ले आई और उसकी पिटाई शुरू कर दी । बताया कि इस दौरान डंडा उसके सिर पर लगते ही खून बहने लगा। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले आई और आवश्यक कार्रवाई के बाद राजकीय महिला चिकित्सालय में उसका उपचार कराया। कोतवाल एएन सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें