फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन यात्रियों के सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। गुवाहाटी से बाड़मेर (राजस्थान) जा रही ट्रेन के एसी कोच के छह यात्रियों के लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के सामान चोरों ने चुरा लिए। शुक्रवार की सुबह नौ बजे ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर नाराज यात्रियों ने खूब हंगामा किया। बाद में मुकदमा दर्ज करने पर यात्री शांत हुए। हो हल्ला की वजह से दो घंटे की देरी से ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

ट्रेन सुबह नौ बजे मुगलसराय के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही कोच संख्या बी-2, बी-3 और ए-1 में सवार यात्रियों ने सामान चोरी होने की बात कहते हुए प्लेटफार्म पर उतर कर हंगामा करने लगे। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान सिग्नल होने पर ट्रेन खुल गई। इससे यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। सूचना पर सहायक कमांडेंट एसके सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही आरपीएफ इंस्पेक्टर मुगलसराय पोस्ट व्यंकटेश, जीआरपी एसएसआई राजेश कुमार आदि ने यात्रियों को समझा बुझाया और यात्रियों की तहरीर ली। पीड़ित यात्रियों में बाड़मेर एक्सप्रेस के बी -2, बी -3 व ए- वन में सवार विमल शर्मा, रतनलाल शर्मा, मदनलाल, चंद्रशेखर, पिंटू, सुनीता देवी, पुष्पा शामिल रहीं। ट्रेन के पटना स्टेशन से आगे रवाना होने पर उनके बैग, सूटकेस, ट्राली बैग आदि चोरी हो गए। इसमें ज्वेलरी, महंगे साड़ी, नगदी सहित लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के सामान थे। इस संबंध में एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें