फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। थाना क्षेत्र के खखड़ा गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर चले लाठी डंडे में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार साहब गंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव के रामवृक्ष राम व दिलीप राम के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी बीच शनिवार की शाम रामवृक्ष के परिवार के लोगों ने दिलीप की मड़ई में आग लगा दी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कुछ देर बहसबाजी के बाद दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे निकल आए। जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष के रामवृक्ष (55) उनके पुत्र मनीष (24) व विपिन (21) और दूसरे पक्ष के जयप्रकाश (46) व दिलीप (35) घायल हो गए। दिलीप की ओर से तीन व रामवृक्ष की ओर से दो लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई है। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि मडई फूकने व मारपीट के मामले में दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें