फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेठ की पिटाई कर बदमाशों ने छीने तीस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धीना। धानापुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव केे समीप रविवार की देर शाम मजदूरी लेकर लौट रहे मेठ को गांव के ही चार लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया और तीस हजार रुपये लेकर भाग गए। सोमवार की सुबह डेढ़ सौ मजदूर धीना थाने पर पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार कवईपहाड़पुर निवासी संजय बिंद और बेचू बिंद मजदूरों के साथ धानापुर के बरडीहा गांव में कृषि मजदूरी के लिए आया था। रविवार की शाम वह मजदूरी लेकर लौट रहा था तभी चार किशोर उसे घेर लिए और मारपीट कर जख्मी कर दिया और पैसे लेकर भाग निकले। थाने पर पहुंचे मजदूरों का कहना है कि पिटाई करने वाले किशोरों का आरोप है कि गांव में पहले से ही मजदूर हैं। ऐसे में बाहरी मजदूरों को काम नहीं करने देंगे। पुलिस तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ मामले की जांच कर रही है। आश्वासन दिया कि आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें