फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-गोसेवकों ने जीव-जंतु कल्याण बोर्ड को पत्र भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेला नंदीशाला में एक गाय का हुआ पोस्टमार्टम, दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। अटेला नंदीशाला में सात-आठ मृत गोवंश मिलने के बाद दूसरे दिन भी ग्रामीणों में रोष बना रहा। ग्रामीणों ने सरकार से गोवंश की रक्षा एवं संरक्षण करने की मांग की है। सोमवार को पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने मृत एक गाय का पोस्टमार्टम किया। इस संबंध में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।वहीं गोसेवकों ने जीव जंतु कल्याण बोर्ड पत्र भेजा है।
करीब एक साल पहले जिला प्रशासन ने अटेला गांव में नंदीशाला शुरू की थी। इस नंदीशाला में करीब 300 गोवंश थे और इनके चारे-पानी की व्यवस्था पंचायत को अपने स्तर पर ही करनी थी। कलियाणा नंदीशाला पर बवाल मचने पर जिला प्रशासन ने अटेला नंदीशाला की तर्ज पर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश ग्राम पंचायत कलियाणा को दिए थे। गत रविवार को अटेला नंदीशाला में सात-आठ गोवंश मृत मिलने से हंगामा मच गया था। इस दौरान एक-गो सेवक ने पुलिस कंट्रोल रूम और डीसी ऑफिस में फोन कर इसकी जानकारी दी थी। गो भक्तों ने इन गोवंशों की मौत का कारण भूख-प्यास बताया। इसके तुरंत बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया और बाढड़ा थाना प्रभारी सूरजभान व हलका पटवारी प्रतीक कुमार नंदीशाला पहुंचे थे
विज्ञापन

सोमवार को फिर गांव अटेला निवासी लोग नंदीशाला में जा पहुंचे। इन लोगों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गोवंश के संरक्षण के लिए तुरंत प्रभाव से कदम उठाया जाना चाहिए ताकि गायों का पोषण हो सके। ग्रामीणों का कहना था कि गाय भूख-प्यास की वजह से मर रही हैं तथा मरने के बाद उन्हें आसपास के एरिया में दबा दिया जाता है। इस दौरान कई देर तक गरमागरमी बनी रही।
विज्ञापन


गोसेवक भोजराम, संजय, कुलदीप और मोनू अटेला नंदीशाला में आए दिन गायों की मौत पर चिंता जताते हुए जीव-जंतु कल्याण बोर्ड चेन्नई को पत्र लिखा है। पत्र में इन गोसेवकों ने कहा है कि इस नंदीशाला में भूख-प्यास से गाय हर रोज मर रही हैं। गायों की देखरेख नहीं हो पा रही है। गाय की मौत पर पोस्टमार्टम तक नहीं करवाया जाता है उन्हें मिटटी में दबा दिया जाता है। पत्र के माध्यम से इन गोसेवकों ने इसकी निष्पक्ष जांच करवाए जाने की मांग की है।
पुलिस ने इस संबंध में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। मामला पुलिस के संज्ञान में जरूरी है। एक गाय का पोस्टमार्टम हुआ हैै।
-सूरजभान, बाढड़ा पुलिस थाना प्रभारी

सोमवार को एक गाय का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
-डॉ.विनय कुमार, पशुपालन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें