फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कंटेनर में लदे पचास मवेशी संग तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने गुरुवार की भोर में गोधना चौराहा के समीप से दो कंटेनरों में लादकर वध के लिए ले जा रहे 50 गोवंश को मुक्त कराया। साथ ही तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से चापड़, दो तमंचे और चार कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस गुरुवार की भोर में गोधना हाईवे चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर चंदौली की ओर तेज गति से जा रहे एक ट्रक को उन्होंने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख वाहन ने वाहन रोकने केेेे बजाए गति तेज कर दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने अपनी जीप से उसका पीछा किया। कुछ दूर पर वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। वाहनों की जांच हुई तो उन पर पचास मवेशी लदे थे। इस दौरान वाहनों पर सवार तीन लोग गिरफ्तार हुए। पुलिस पशुओं और तस्करी के आरोपितों को थाने ले आई। जांच पड़ताल में तस्करों के पास से दो तमंचा और चार कारतूस और कंटेनर में लदा एक चापड़ बरामद हुआ। पूछताछ में तस्करी के आरोपितों ने अपना नाम औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के दलेलपुर निवासी मुख्तार आलम, आजाद व नफीस अहमद बताया। पुलिस तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें