फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी पर कार्रवाई की तैयारी1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। नियामताबाद विकास खंड स्थित छिमियां गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य पर आवास योजना का लाभ दिलाने के बदलेे गांव के ही दो लाभार्थियों से पचास हजार रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। एक लाभार्थी ने रविवार को इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह से की है। सीडीओ ने तत्काल गांव में पहुंच कर मामले की पड़ताल की तो पता चला कि बीडीसी ने एक नहीं बल्कि दो लाभार्थियों से आवास योजना का पैसा लिया है। सीडीओ ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के विरुद्घ कार्रवाई के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

नियामताबाद ब्लाक के छिमियां महादेवपुर ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने प्रयास से आवास योजना का लाभ दिलाने की बात कह कर दो लाभार्थियों से दो किश्तों में 48 हजार रुपये ले लिए। इसमें से एक लाभार्थी आरोपी बीडीसी की भाभी है। मामले की जानकारी होने के बाद सीडीओ अनिरुद्ध सिंह खुद गांव में पहुंचे और उन्होंने दोनों लाभार्थियों से मामले की जानकारी ली। लाभार्थियों सरिता और चंद्रावती ने सीडीओ को बताया कि गांव के बीडीसी ने दोनों से क्रमश: 28 हजार और बीस हजार रुपये यह कहकर ले लिए कि उसी ने प्रयास कर दोनों को आवास योजना का लाभ दिलाया है। सीडीओ ने बीडीसी से दोनों लाभार्थियों का पैसा वापस करने की बात कही। बीडीओ को निर्देश दिया कि आरोपी बीडीसी के विरुद्घ कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही गांव में आवास योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का परीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें