फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों की खेप संग एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनियां। बलुआ पुलिस और क्राइम ब्रांच की पुलिस ने चकिंग अभियान के दौरान बलुआ पुल के समीप से एक युवक को असलहों की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से आठ रिवाल्वर और तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। पकड़ा गया युवक सीखड़ कछवां मिर्जापुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार युवक लंबे समय से असलहों की तस्करी कर रहा था।
विज्ञापन

बलुआ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार की देर शाम बलुआ पुलिस के पास बैरेकेडिंग के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि असलहों की तस्करी करने वाला अपराधी बलुआ पुल के रास्ते गाजीपुर जाने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने जांच पड़ताल तेज कर दी। इसी बीच एक युवक आता दिखा। संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर उसके सामान की तलाशी ली तो उसके झोले में रिवाल्वर मिला। इस पर उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम विनीत त्रिपाठी उर्फ शिवाकांत निवासी गोरया थाना कछवां मिर्जापुर बताया। तलाशी में उसके पास से 32 बोर का दो रिवाल्वर, 315 बोर के दो तमंचे, 32 बोर के तीन तमंचे, 303 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ। वहीं 315 बोर के दो कारतूस और 32 बोर के एक खोखा बरामद हुआ। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय बताया कि युवक लंबे समय से बिहार से असलहे लाकर गाजीपुर में तस्करी करता रहा है। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। इसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। युवक की भी आपराधिक इतिहास की तलाश की जा रही है। असलहों की खेप बरामद करने वाली टीम बलुआ थानाध्यक्ष शिवानंद मिश्र, एसआई राकेश, विनय, शिव बाबू, कांस्टेबल अरविंद, बृजेश, अमित, अजय, देवेन्द्र, रामप्रवेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें