चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अमरा उत्तरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के राजू (30) घायल हो गए। घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। राजू की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दूसरे पक्ष के 3 लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी तरह सिकंदरपुर गांव में भी पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की रीमा देवी (38) वर्ष घायल हो गयी। उन्हे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। रीमा की तहरीर पर कोतवाली में चार लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। ब्यूरो