फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने मकान के ताले चटकाकर उड़ाए आभूषण व लाखों के सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड के धनाइतपुर गांव में बीते शनिवार की रात चोरों ने एक मकान के तीन कमरों का ताला तोड़ कर आभूषण सहित लगभग एक लाख रुपये मूल्य के समानों पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी का परिवार सैयदराजा के घर में रहता है लेकिन खेती बारी के कारण उनका धनाइतपुर आना-जाना लगा रहता है। चोरी की रात परिवार के सभी सदस्य कुंभ मेला में स्नान करने प्रयागराज गए थे। रविवार को लौटने पर पीड़ित को चोरी का पता चला। सोमवार को भुक्तभोगी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। वैसे पुलिस ने चोरी की घटना को संदिग्ध बताया है। गांव निवासी परमहंस तिवारी पूरे परिवार के साथ कुंभ नहाने प्रयागराज गए थे। इस बीच चोरों ने मौका देख शनिवार की रात खेत की तरफ से दीवार फांद कर तीन कमरों का ताला तोड़कर घर को खंगाला डाला। चोरों ने एक कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर सोने का हार, कर्ण फूल और चांदी के गहने चुरा लिए। चोर इसके अलावा पीतल की दो परात, एक घड़ा भी उठा ले गए। चोरों ने एक बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखीं करीब 50 साड़ियों पर भी हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के सजल तिवारी और अनिल तिवारी के घर का भी ताला तोड़ कर घर में घुसना चाहा लेकिन घर वालों की जाग के कारण भाग गए। रविवार को वापस लौटने पर परमहंस को चोरी की जानकारी हुई। वहीं पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया है। पुलिस का कहना है कि जब पीड़ित 20 वर्ष से सपरिवार सैयदराजा में रह रहा है तो आभूषण गांव में क्यों रखेगा। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें