फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा को नकाबपोश बदमाशों ने किया लहुलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के कस्बा स्थित छोटी मस्जिद के समीप शनिवार की देर रात कुछ नकाबपोश बदमाशों ने घर में सो रही वृद्ध महिला पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। वृद्धा के शोर मचाने की गुहार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुटने तक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस वृद्धा के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। छोटी मस्जिद के समीप की निवासी श्यामदेवी (65) के पति का 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुका है। वह घर में अकेली ही रहती है। घर के बाहर छोटी-सी दुकान लगाकर वृद्धा टॉफी, बिस्कुट आदि बेचकर भरण पोषण करती है। शनिवार की देर शाम वह खाना खाने के बाद कमरे में सो रही थी। पीड़ित महिला के मुताबिक देर रात तीन से चार की संख्या में नकाबपोश बदमाश पीछे के रास्ते से घर में घुस में आए और उसे मारने-पीटने लगे। चीख-पुकार सुनकर मुहल्लावासियों की नींद खुल गई, लेकिन उनके आने तक हमलावर गंभीर रूप से घायल कर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे कोतवाल संतोष राय ने घटना स्थल का मुआयना किया। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन से जुड़ा लग रहा है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें