फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। चंदवक-औड़िहार मार्ग पर कोपा गांव के पास रविवार की सुबह पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही निवासी ओमप्रकाश प्रजापति और जमुनीबारी गांव निवासी प्रमिला राजभर बाइक पर सवार होकर कहीं से घर की ओर लौट रहे थे। वे कोपा गांव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही पुलिस की डायल 100 वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस की गाड़ी से धक्का लगते ही बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें