फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में महिला का पर्स छीनते युवक को यात्रियो नं पकड़ा, धूना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। पटना से नई दिल्ली जा रही 12401 अप मगध एक्सप्रेस ट्रेन में बक्सर के समीप रविवार की देर रात दो उचक्कों ने महिला से छिनैती की। एक उचक्का तो पर्स लेकर भाग गया जबकि दूसरे को यात्रियों ने पकड़ लिया। उचक्के की धुनाई करने के बाद उसे बंधक बना लिया। ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर यात्रियों ने खूब हो हल्ला किया। बाद में उचक्के को जीआरपी ने अपने कब्जे में लिया और यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन

मगध एक्सप्रेस ट्रेन से कोच संख्या एस -5 के सीट संख्या 31 और 32 पर पटना निवासी नूतन देवी परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली की यात्रा कर रही थी। ट्रेन रात में 11 बजे बक्सर पहुंची। ट्रेन जैसे ही स्टेशन से खुली दो युवक महिला का पर्स छीन कर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर यात्रियों ने दौड़ाया तो एक युवक पकड़ में आ गया जबकि दूसरा पर्स लेकर भाग गया। पर्स में दस हजार रुपये नकदी के साथ मोबाइल फोन, मंगलसूत्र, पायल आदि था। यात्रियों ने पकड़े गए युवक को पिटाई की और बंधक बना लिया। रात में डेढ़ बजे ट्रेन मुगलसराय के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची तो यात्रियों ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हो हल्ला करने लगे। सुनवाई नहीं हुई और ठहराव समय के बाद ट्रेन खुली तो आक्रोशित यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। हो हल्ला पर आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। यात्रियों की शिकायत पर चोरी की तहरीर ली और यात्रियों ने पकड़े गए उचक्के को जीआरपी के हवाले कर दिया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि चोर से पूछताछ की जा रही है। बक्सर जीआरपी को भी खबर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें