फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ सिपाही बनकर रेलकर्मी की पत्नी से की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्लांट डिपो कालोनी निवासी रेलकर्मी की पत्नी से शुक्रवार की सुबह आपीएफ का सिपाही बन एक ठग ने 45 हजार रुपये नगद व ढाई लाख रुपये मूल्य के जेवरात की ठगी कर ली। घटना के बाद पीड़ित रेलकर्मी ने इसकी सूचना अलीनगर पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुं्ची पुलिस पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

प्लांट डिपो निवासी सिम्पोन सोरेन प्लांट डिपो गार्डर यार्ड में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार को सोरेन सुबह ड्यूटी पर चला गया। इस दौरान क्वार्टर में उसकी पत्नी संगीता अकेली थी। संगीता के अनुसार बिना यूनिफार्म के व्यक्ति घर पर आया और खुद को आरपीएफ का सिपाही बताते हुए कहा कि उसका पति सोरेन चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। बताया कि आरपीएफ के अधिकारी और सीआईबी की टीम उसके घर पर आकर छापेमारी करेगी इसलिए उसके घर पर जितने रुपये या फिर जेवरात और दस्तावेज हैं तो उसे उसके हवाले कर दें। इससे घबरा कर जब संगीता ने अपने पति से फोन पर बात करना चाहा तो फर्जी आरपीएफ सिपाही ने उसे ऐसा करने से मना करते हुए कहा कि फोन सर्विलांस पर हो सकता है। इसके बाद घबराई महिला उसके झांसे में आ गई और उसने घर में रखे 45 हजार रुपये और करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के जेवरात उसे सौंप दिए। वह जेवर लेकर चला गया। सुनीता ने बताया कि लगभग बारह बजे दिन में जब उसके पति घर पहुंचे तो उन्हें देखकर अवाक रह गई। इसके बाद जब उसने पूरी घटना पति को बताई तो उसके भी होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने अलीनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें