फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी नक्सल ने इलिया क्षेत्र का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

इलिया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल वीरेंद्र कुमार यादव ने कस्बा स्थित पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीनस्थों को रात्रि गश्त तेज करने का निर्देश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने चौकी के अभिलेखों की गहनता से जांच की साथ ही त्यौहार रजिस्टर को देखा। उन्होंने होली पर्व नजदीक होने पर चौकी इंचार्ज विवेक तिवारी को निर्देशित किया कि गांव में गस्त तेज करें। होलिका पर विशेष निगाह रखें। इलाके में चोरी की हो रही घटनाओं पर नकेल कसने की हिदायत दी। इसके अलावा परिसर में गंदगी देख चौकी इंचार्ज को फटकार लगाई और सफाई कराने का निर्देश दिया। वहीं परिसर में खराब पड़े सोलर लाइट के मरम्मत के बाबत रिपोर्ट कार्यालय भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक एसके राय,चौकी इंचार्ज विवेक तिवारी सहित पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें