फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की मौत से नाराज वकीलों ने सीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। बलुआ थाना के रामगढ़ बरिया गांव में दो दिन पहले हुई मारपीट में नोटरी अधिवक्ता श्याम सुंदर (55) की मौत के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं होती है आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नाबदान का पानी बहाने को लेकर बुधवार की देर शाम दो पक्षों लाठी डंडे से मारपीट हो गई। मारपीट में अधिवक्ता श्याम सुंदर सहित अन्य लोग जख्मी हो गए। घायल श्याम सुंदर को ट्रामा सेंटर भेजा गया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की शाम उसकी मौत हो गई। अधिवक्ता की मौत की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी और परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग के समर्थन में सीओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल ने जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ता शांत हुए और वापस लौटे। विरोध प्रदर्शन में बार अध्यक्ष मनोज पांडेय, डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष शैलेन्द्र पांडेय, अखिलेश तिवारी, दिनेश सिंह, हजारी सिंह, जगदीश सिंह, शिवाजी लाल, दशरथ यादव, सुरेश यादव, संतोष कुमार सिंह, उमाशंकर, सुभाष सिंह, विजय प्रताप सिंह, नितिन तिवारी, जशवंत यादव, प्रभु पाठक, अनिल दूबे, राजकुमार सिंह,दीनानाथ, बुद्धिराम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें