फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत बिलारीडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की दोपहर वाहन की चपेट में आने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे राजकीय महिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परोरवा गांव निवासी अली हुसैन की पत्नी मल्लिका (50) किसी कार्यवश मुगलसराय तहसील जा रही थी। बिलारीडीह के पास वह राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही थी, तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आस पास के लोगों ने उसे राजकीय महिला अस्पताल पीडीडीयू नगर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि अलीनगर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वृद्धा की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें