फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव करने वाले फरार आरोपियों के घर कुर्की की तैयारी

Tue, 16 Apr 2019 10:53 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा मोड़ के पास पांच अप्रैल को एसडीएम के वाहन पर पथराव करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। सभी के घर पुलिस अब कुर्की करने की तैयारी में है। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आठ लोगों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


बालू लदे ओवरलोड वाहनों के पास होने की शिकायत पर पीडीडीयू नगर के एसडीएम कुमार हर्ष अलीनगर थाने के पीछे रेमा मोड़ पर ट्रकों की जांच पड़ताल कर रहे थे। वहां अवैध ढंग से बालू की मंडी भी लगती है। इसी दौरान कुछ लोगों ने एसडीएम के वाहन पर पथराव कर दिया और उनके पीछे का शीशा टूट गया।

इस मामले में पुलिस ने 11 ज्ञात और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें आठ की गिरफ्तारी भी हो चुकी है लेकिन अभी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि तीनों फरार चल रहे आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर। कोतवाली क्षेत्र के पथरा गांव स्थित धोबी घाट के समीप बुधवार को धारदार हथियार से गला काटकर की गई व्यक्ति की हत्या मामले के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों को पकड़ पाने में असफल रही है। अब तक आरोपियों का पता नहीं चलने पर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों में नाराजगी है।

गौरतलब है कि भोगवार निवासी छन्नू (45) अलीनगर क्षेत्र में एक कबाड़ की दुकान पर काम करता था। बीते मंगलवार की सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। देर तक घर नहीं लौटने पर पत्नी मीना ने रात 10 बजे उसने फोन किया तो उसने बताया कि वह समीप के गांव ओड़वार में है, कुछ देर में आ जाएगा।

इसके बाद मीना बच्चों को सुलाकर खुद भी सो गई। बुधवार की सुबह जगने पर उसे कोतवाली में एक शव पाए जाने की खबर मिली। वह अपने बच्चों व जेठ के साथ कोतवाली पहुंची तो पति का शव पड़ा देख दहाड़े मार कर रोने लगी। मृतक के बड़े भाई, उसकी पत्नी व बच्चों ने शव की शिनाख्त की थी। सीओ त्रिपुरारी पांडेय का कहना हैै कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें