फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां गांव के समीप नेशनल हाइवे पर रविवार को कार और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। धानापुर थाना क्षेत्र के नौली पट्टी गांव निवासी प्रदीप सिंह (55) अपने पुत्र मोहन सिंह (24) के साथ बाइक से मुख्यालय के बिछियां गांव के स्थित सैयदराजा विधायक सुशील सिंह आवास पर मुलाकात करने के लिए आए हुए थे। उक्त गांव के समीप नेशनल हाइवे पर बने कट को पार कर रहे थे कि सैयदराजा की ओर से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों हाइवे पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संयोग अच्छा रहा के घटना के बाद कोई पीछे से वाहन नहीं आया नहीं तो बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। वहीं पुत्र मोहन को हल्की चोट आई, क्योंकि हेलमेट पहन रखा था। अगर हेलमेट नहीं होता तो बड़ी अनहोनी होने से इंनकार नहीं किया जा सकता था। नेशनल हाईवे पर कट होने के कारण आए दिन हो रही दुघर्टनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। रामचंद्र मौर्य, इसहाक अहमद, सुरेंद्र कुमार व जलील आदि का कहना था कि हाईवे पर कट होने के कारण लोग सड़क पार करने लगते हैं और हादसे का शिकार होते हैं। तत्काल कट को बंद कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें