फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार इनोवा पलटी, दो की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैयदराजा। थाना अंतर्गत धरौली चौकी के लहलादपुर ग्राम के समीप शनिवार की शाम तेज रफ्तार इनोवा पलट गई। घटना में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे है दो की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

वाराणसी के सेवापुरी निवासी रमेश कुमार श्रीवास्तव (59) खोजवां में मकान बनाकर परिवार संग रहते हैं। वे गाजीपुर में शिक्षा विभाग में बाबू के पद पर तैनात थे। शनिवार को वे धरौली के हलुआ गांव निवासी अपने समधी पूर्व प्रधान रामेश्वर लाल श्रीवास्तव के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए उनके घर से बारात के साथ वाराणसी स्थित एक होटल में शादी होनी थी । घर का कार्यक्रम पूरा होने के बाद वे इनोवा गाड़ी में सवार होकर सपरिवार वाराणसी के लिए रवाना हुए थे। अचानक उनकी गाड़ी धरौली चौकी के लहलादपुर में उनकी गाड़ी पलट गई। जिसमें चालक सहित उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया। घर वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए वगैर गाड़ी लेकर वाराणसी आ गए। रमेश श्रीवास्तव और नवलपुर निवासी चालक पंकज चौबे (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा उसमें सवार रमेश की पत्नी सुजाता देवी (57), भयोहू रेनू (46), रूबी (34) और उमेश (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। । सभी की हालत गंभीर है। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें