फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई कराने आए युवक की शराब पीने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के बाघी गांव में पत्नी की विदाई कराने आए सोनभद्र जिले के कुसी गांव निवासी संतोष (32) की सोमवार की रात शराब पीते ही हालत खराब हो गई। ससुराल वालों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी नौगढ़ पहुंचाया। यहां उसकी स्थति गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मंगलवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि जहरीली शराब पीने से युवक की मौत हुई है। बाघी गांव निवासी नंदू अपनी बस्ती से दूर कर्मनाशा नदी के किनारे स्थित जय मोहनी रेंज के पौधशाला पर परिवार के साथ रहता है। उसके दूसरे बेटी सविता की शादी सोनभद्र जिले कुशी गांव में हुई है। दस दिन पहले उसकी बेटी सविता मायके आई थी। रविवार को उसका डेढ़ साल का बेटा शिवा बीमार हुआ तो अपने पति संतोष को सूचना दी। बेटे के बीमार होने सूचना मिलते ही संतोष ससुराल आ गया और सुबह बेटे का इलाज कराया। रात में वह बाजार की ओर निकल गया और रात में शराब के नशे में धुत होकर वापस लौटा। परिवार वालों के अनुसार घर लौटते ही उसे उल्टी दस्त होने लगी। संतोष की तबियत खराब होने पर ससुर ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही संतोष की मौत हो गई। संतोष के मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी सविता रोते रोते अचेत हो गई। सूचना पाकर मंगलवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ नक्सल नीरज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगी। जहरीली शराब की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें