फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग देख वाहनों को छोड़ भागे चालक, लगा भयंकर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। क्षेत्र के बलुआ स्थित पक्का पुल व सैदपुर के पुल पर ट्रकों का आवागमन शुरू होते ही जाम का झाम भी आरंभ हो चुका है। सुबह के छह से रात के 10 बजे तक दोनों पुल पर नो इंट्री लगा दी जा रही है। इस दौरान भारी संख्या में ओवरलोड ट्रकों सहित अन्य भारी वाहनों के चालक सड़क की दोनों पटरियों पर वाहन खड़े कर नो इंट्री के खुलने का इंतजार करने लग रहे हैं, जिससे भयंकर जाम लग जा रहा है। सोमवार की रात बलुआ पक्का पुल के पास छह जिलों के आरटीओ सहित खनन व परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इससे जाम की स्थिति और भयंकर हो गई। जांच देख वाहनों के चालकों के वाहन छोड़कर भाग जाने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सड़क की दोनों पटरियों पर ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। इससे वाराणसी जिले से लेकर पूरे चहनिया क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया। बलुआ पक्का पुल पर सुबह छह से पूर्वाह्न 11 बजे तक जाम लगा रहा। जाम के कारण कड़ी धूप में बच्चे, वृद्ध, मरीज व विद्यार्थी परेशान हो उठे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बलुआ थानाध्यक्ष ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ काफी प्रयास कर जाम छुड़वाया। तब जाकर सड़क के एक लेन से आवागमन शुरू हुआ। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि स्थिति ऐसी ही बनी रही तो जल्द ही सड़क के साथ पुल भी धराशाई हो जाएगा। काफी प्रयास के बाद करीब 17 साल बाद पुल पर आवागमन चालू हो सका है लेकिन ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से इसपर खतरा मंडराने लगा है। उन्होंने शासन से पुलों पर ट्रकों का संचालन बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें