फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ महिला दरोगा का लाखों रुपये के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गांधीधाम से हावड़ा जा रही डाउन 12937 गरबा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच संख्या बी -2 के सीट संख्या पांच, सात और आठ पर यात्रा कर रही बीएसफ की महिला सब इंस्पेक्टर का बैग उचक्कों ने सोमवार को प्रयागराज स्टेशन के समीप चुरा लिया। बैग में नकदी सहित पौने तीन लाख रुपये मूल्य के गहने थे। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर महिला यात्री की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

वाराणसी के सामने घाट निवासिनी प्रेमलता पाठक गांधी नगर गुजरात में बीएसएफ में सबइंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं। प्रेमलता अपने पति अरविंद पाठक और बच्चे के साथ वाराणसी अपने घर आ रहीं थीं। सोमवार को प्रयागराज स्टेशन से ट्रेन खुलते ही एक उचक्का पर्स लेकर भागने लगा। तभी महिला यात्री ने पीछा किया लेकिन उचक्का चलती ट्रेन से कूदकर कर भाग गया। स्थानीय स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर पीड़ित महिला जीआरपी थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी। महिला ने बताया कि पर्स में छह हजार रुपये नकद के साथ सोने का मंगल सूत्र, दो सोने का चेन, दो जोड़ी सोने का कान का टप, सोने की अंगूठी, कीमती मोबाइल सहित दो लाख 75 हजार रुपये मूल्य के जेवरात, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड आदि थे। इस संबंध में जीआरपी के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर संबंधित थाना को स्थानांतरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें