फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बबुरी। थाना क्षेत्र में एक गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का संदिग्धावस्था में चारपाई पर शव पाए जाने से हड़कंप मच गया। शव के गले पर रस्सी के निशान पाए जाने से उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मृतका का पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार समीप के गांव की एक प्रजापति परिवार की लड़की (20) ने दूसरे धर्म के लड़के के साथ लगभग 14 माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से लड़के के घर वाले भी नाखुश थे। उन्होंने दोनों को घर से निकाल दिया था। इसके बाद लड़का घर से कुछ दूर टीनशेड का मकान बनाकर पत्नी के साथ रह रहा था। सुबह घर में कोई हलचल न देख आसपास के लोग वहां पहुंचे तो पाया कि लड़की एक चारपाई पर पड़ी थी। आवाज लगाने पर जब उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सीओ कुंवर प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चल सकेगा। युवती के फरार पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें