फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के बरठीं कमरौर गांव में घरेलु कलह से ऊबकर शुक्रवार की सुबह विवाहिता रिंकी देवी ने खुद पर केरोसिन का तेल छिड़कर आग लगा ली। इससे विवाहिता की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद से मृतका के पति और देवर घर से फरार हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। यहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका के भाई से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सैयदराजा थाना क्षेत्र के छतेम गांव की रिंकी की शादी चौदह वर्ष पूर्व बरठीं कमरौर गांव के शंकर राम से हुई थी। शकंर राम के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। इनमें गणेश (12), आकाश (6), नेहा (10), उजाला (8) वर्ष की है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग जब घर में किसी कार्य में व्यस्त थे तभी रिंकी ने अपने ऊपर केरोसिन का तेल छिड़कर खुद को आग लगा ली। इसके वह चिल्लाने लगी। घर परिवार के लोग जब तक मदद के लिए उसके पास पहुंचते तब तक आग की लपटे काफी तेज हो गई। काफी जद्दोजहद कर ससुराल वालों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौते हो गई। घटना के बाद रिंकी की देवरानी ने घटना की सूचना उसके मायके वालों को दी। इस बीच मृतका का पति शंकर राम और देवर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और थाने ले आई। मृतका रिंकी के भाई पिंटू के अनुसार उसकी बहन का पति शंकर राम व देवर बसावन उसे बहुत अधिक परेशान करते थे। आरोप लगाया कि आए दिन उसके साथ मारपीट भी करते थे। रिंकी के भाई की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसान का मामला पति और देवर के खिलाफ दर्ज कर लिया। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पति और देवर पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें