फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक बेचने जाने जा रहे दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
आरोपी
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़ाव। बनारस से बाइक चोरी कर उसे मुगलसराय बेचने के लिए आ रहे दो युवकों को जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने शनिवार की शाम चेकिंग के दौरान डांडी के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर नींबूपुर गांव के पास से एक और बाइक बरामद की। पुलिस दोनों बाइकों सहित युवकों को कोतवाली में पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नगर व आसपास के क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार की शाम जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी डांडी स्थित एक विद्यालय के समीप वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर दो युवक बनारस से आते दिखाई दिए। पुलिस को देख बाइक सवार भागने लगे। जिसपर सिपाहियों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए। जिसपर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि यह बाइक चोरी की है जिसे बनारस से चोरी कर मुगलसराय बेचने के लिए ले जा रहे है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि युवकों से पास से बरामद बाइकें चोरी की है। मुकदता दर्ज कर रविवार को दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें