किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के पलमाड़ इलाके में रविवार की देर शाम को हुए एक सड़क हादसे में वाहन चालक समेत दो लोग घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक जोध नगर मोड़ के पास एक वाहन (जेके17-3233) अनियंत्रित होकर नीचे मार्ग पर जा गिरी। इसमें वाहन चालक अमजद हुसैन और यात्री मोहमद शफी निवासी दोनों निवासी पतिमहाला घायल हो गए। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।