फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पशु तस्करों पर लगेगा गैंगेस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। इलिया के माल्दह में पशुओं से लदी डीसीएम से कुचलकर बस्ती में सात लोगों की मौत के बाद एसपी संतोष कुमार सिंह ने पश्चिमी यूपी से संचालित होने वाले पशु तस्करी के गिरोह का नेटवर्क तोड़ने की तैयारी की है। 29 दिसंबर को अलीनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार मुरादाबाद जनपद के चार तस्करों के खिलाफ गैंगेस्टर लगाने की तैयारी है। इसके लिए एसपी ने डीएम नवनीत सिंह से संस्तुति की है।
विज्ञापन

इलिया थाना क्षेत्र के मालदह गांव में मंगलवार की भोर में नए साल की पहली सुबह पशु तस्करों के चलते एक ही परिवार के सात लोग काल के गाल में समा गए। इस हादसे ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। इसे देखते हुए 29 दिसंबर को अलीनगर पुलिस द्वारा गोधना के पास से गिरफ्तार पशु तस्कर मुरादाबाद जनपद के तसलीम, मंसूर, नाजिम, और मो. रिजवान के खिलाफ गैंगेस्टर लगाने के लिए डीएम से संस्तुति की है। इस मामले में अलीनगर पुलिस ने एक ट्रक से 20 गोवंश बरामद किया था और चार लोगों को भी पकड़ा था।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बिहार बार्डर होने के कारण जिले से गुजरने वाले पशु लदे वाहनों की जांच करने और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पिछले दिनों अलीनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार तस्करों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजकर डीएम से संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें