फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार फांदकर हजारों मूल्य के गहने और नकद की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडाकला (चंदौली)। क्षेत्र के नैढ़ी गांव में रविवार की देर रात चोरों ने दयाराम के घर में घुसकर हजारों रुपये और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घर में चोरी होने की जानकारी पर पीड़ित गृहस्वामी ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मारुफपुर चौकी अंतर्गत नैढ़ी गांव निवासी दयाराम और बनारसी यादव सगे भाई हैं और बनारसी यादव कहीं बाहर नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी उर्मिला और दो पुत्रियां सीमा और किरन रहती हैं। रविवार की देर रात चोर पीछे से चाहरदीवारी फांदकर घर में घुस गए। चोर पांच बक्सों को उठाकर गांव के बाहर ले गए। जिसमें रखे दो सोने की सिकड़ी, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी बाली, पांच सोने की अंगुठी, एक जोड़ी चांदी का छाड़ा, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो सोने के कंगन और पैंसठ सौ रुपये लेकर फरार हो गए। सुबह दयाराम शौच करने के लिए सिवान में गए तो वहां बिखरे हुए सामान में भतीजी सीमा का फोटो देखकर उन्हें घर में चोरी की आशंका हुई। जिस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पीड़ित ने डायल 100 पर फोन करके पुलिस को घर में चोरी होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दयाराम से तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

----

मुगलसराय (चंदौली)। कूड़ा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हनुमान पुर गांव स्थित एक मकान में रविवार रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के अनुसार चोर उसके कमरे में रखा लैपटॉप, दो मोबाइल और पर्स अपने साथ ले गए। बताया कि पर्स में दस हजार रुपये नगद, एटीएम कार्ड व आवश्यक कागजात पड़े हुए थे। सोमवार को पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन

इन दिनों मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कूड़ा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस की सुस्त रवैये के चलते अपराधियों के हौसले काफी बुलंद है। पुलिस की गश्त नहीं होने से क्षेत्र में उचक्के तो सक्रिय ही थे अब चोर भी घटनाओं को अंजाम में जरा भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। पेशे से शिक्षक दिनेश कुमार कूड़ा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हनुमानपुर गांव में मकान बनवाकर परिवार संग रहते हैं। बताया रविवार की रात अपने कमरे में रखे टेबल पर लैपटाप, मोबाइल और पर्स रखकर सो गए। सोमवार की सुबह जब सो कर उठे तो टेबल रखा सामान गायब देख उनके होश उड़ा गए। बाद में इसकी जानकारी उन्होंने परिवार वालों को दी। दिनेश ने बताया कि संभावना है कि चोर छत के रास्ते उनके घर में प्रवेश किए होंगे। बताया कि चोरों ने उनके दो कमरों को खंगाला था। सूचना के बाद मौके पर हुए एसआई माधव सिंह मामले की तफ्तीश में जुटे रहे। इस संबंध में कोतवाल एसपी सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें