फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों के निशाने पर ‘भगवान के घर’, तीन मंदिरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों के निशाने पर ‘भगवान के घर’, तीन मंदिरों में चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पुलिस की सुस्ती से जिले में चोरों के हौंसलेबुलंद हैं। घर और सार्वजनिक स्थान तो पहले भी महफूज नहीं थे, अब भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं रह गए। चोरों ने शनिवार रात को जहां स्टेशन रोड स्थित प्राचीन देवी मंदिर में चोरी की। वहीं रामपुरा के पंचायती शीतला माता मंदिर और साढौरा के पंचमुखी हनुमान मंदिर को भी निशाना बना डाला। घर निर्माण कार्य को लेकर पंचायती मंदिर में रखे गए एक व्यक्ति के सामान भी उठा ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आजाद नगर की जीरो सी गली निवासी मंगल सेन ने बताया कि वह पुराने घर की जगह नए घर का निर्माण करा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने घर का सारा सामान और नगदी पंचायती शीतला माता मंदिर में रखा हुआ है। 12 अगस्त की रात को चोरों ने मंदिर की खिड़की तोड़कर अंदर अलमारी में रखी 20 हजार रुपये, चांदी के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर के गल्ले से उड़ाया चढ़ावा
यमुनानगर। साढौरा के श्यामपुर रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को वह पूजा कर अपने कमरे में गया था। आरोप है कि, इसी दौरान उन्हें मंदिर के अंदर से साढौरा निवासी रमेश उर्फ चौटाला को निकलते हुए देखा। जब वे मंदिर के अंदर गए तो गल्ला खुला पड़ा हुआ था। जिसके अंदर से करीब चार हजार रुपये गायब थे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंदिर से उड़ाया 85 हजार रुपये से भरा बैग
उधर, चोपड़ा गार्डन स्थित हर श्रीनाथ मंदिर में पूजा करने आई महिला का बैग चोरी हो गया। पीड़ित के मुताबिक, बैग में 85 हजार रुपये, चेक बुक, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। चोपड़ा गार्डन निवासी रामा रानी ने फर्कपुर पुलिस को बताया कि रविवार को दोपहर करीब 12 बजे वह पूजा करने के लिए कॉलोनी के ही हर श्रीनाथ मंदिर में आई थी। इस दौरान उसने अपना बैग मंदिर में एक स्थान पर रख दिया और पूजा करने में व्यस्त हो गई। पूजा करने के बाद जब वह बाहर आई तो वहां से उसका बैग गायब था। बैग में 85 हजार रुपये, आधार कार्ड, चेक बुक और अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें