फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। शहाबगंज थाना पुलिस ने बुधवार को गश्त के दौरान कुंआ गांव के पास से 15 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। आरोपी आशीष पटेल कुआं गांव के एक युवक की बाइक और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गया था। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस लाइन में एसपी संतोष कुमार सिंह घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस वांछितों व आपराधिक पृष्ठभूमि वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी दौरान शहाबगंज थाना प्रभारी को सूचना मिली कि कुंआ गांव में 15 हजार का इनामी बदमाश आशीष पटेल शिव मंदिर के पास मौजूद है। सूचना के बाद पुलिस ने शिव मंदिर पहुंचकर चबूतरे पर बैठे एक संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान आशीष पटेल वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के कचनार गांव के निवासी के रुप में हुई। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाश ने बताया कि बीते दिनों उसने अपने चार साथियों के साथ कुंआ गांव के पास बाइक सवार एक युवक को निशाना बनाया और उसे मारपीट कर उसकी बाइक व दो मोबाइल जबरन लूट लिया। घटना को अंजाम देने वाले उसके चार साथियों को पुलिस पहले पकड़ चुकी है। अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद इनामिया आशीष पटेल पुलिस से बचने के लिए गांव में छिपकर रह रहा था। पुलिस टीम में अशोक मिश्रा, अनिल कुमार, रमेश यादव, सुनील चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें