चकिया/शिकारगंज। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सोमवार को चकिया कोतवाली पुलिस, सीआरपीएफ तथा पीएसी के जवानों ने कोतवाली क्षेत्र के अति संवेदनशील तथा संवेदनशील बूथों के गांवो में रूट मार्च निकाला। रूट मार्च के दौरान जवानों ने लोगो को भयमुक्त होकर मतदान करने तथा अराजक तत्वों के दबाव को न मानने एवं किसी भी तरह के प्रलोभन में न फसने की अपील की।
कोतवाल मिथिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पीएसी और सीआरपीएफ के जवानों ने चकिया नगर सहित संवेदनशील गांव भीषमपुर, सिकंदरपुर, शिकारगंज, मूसाखांड़, मुबारकपुर, छित्तमपुर, बेलावर, ढोढनपुर, वनभीषमपुर, सैदूपुर, बरहुआ, मंगरौर और मुहम्मदाबाद में रूट मार्च निकाला। इसके माध्यम से लोगों से शत-प्रतिशत भयमुक्त मतदान की अपील की। रूट मार्च के दौरान चैकी इंचार्ज मिथिलेश तिवारी, एसआई भुपेशचंद्र कुशवाहा, देवेन्द्र साहू रहे।
चकिया। नगर के ठाकुरबाग में सोमवार को सपा, बसपा गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मुख्य अतिथि बसपा के वाराणसी मंडल जोन इंचार्ज सुरेन्द्र की देख-रेख में हुआ। सम्मेलन के दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाकर गठबंधन के प्रत्याशी भाईलाल कोल को जिताने की अपील की गई।
बैठक में वाराणसी मण्डल के जोन इंचार्ज सुरेन्द्र ने कहा कि सपा, बसपा गठबंधन होने से दलितों, पिछड़ों की मजबूती सामने आई है, इससे भाजपा बौखला गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार को हर हाल में हटाने से ही दलितों एवं पिछड़ो का भला होगा। बैठक में बसपा मंडल कोआर्डिनेटर प्रदीप कुमार, जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राव, सपा विधान सभा अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव, सुधाकर कुशवाहा, महेन्द्र सिंह, रामसेवक यादव, बब्बन यादव, मुश्ताक अहमद खां, रामलाल यादव, महमूद आलम, शोभनाथ प्रजापति, दशरथ सोनकर, बेलाल अंसारी, तनवीर खां, जफीर अहमद रहे।