फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनयिंत्रित होकर चार पहिया वाहन गड्ढे में पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन गड्ढे में पलटा
भतीजा मोड़ के समीप की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र - 09
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के भतीजा मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर दस फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने किसी प्रकार वाहन सवार चार लोगों को बाहर निकाला। घटना में चारों लोगों को मामूली चोटें आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकला।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के सासाराम निवासी वीर बहादुर सिंह अपनी दो बहन पूजा व गुड़िया व मित्र मंटू के साथ चार पहिया वाहन में सवार होकर घर से वाराणसी जा रहे थे। सोमवार की दोपहर वीर बहादुर की गाड़ी जैसे ही भतीजा मोड़ के समीप पहुंची की तभी पीछे से एक कार उनके वाहन को ओवरटेक करके सामन आकर रुक गई। इसके चलते वीर बहादुर ने गाड़ी की अचानक से ब्रेक लगाई। इससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दस फुट गहरे गड्ढे में पलट गई। घटना के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने आनन फानन में वाहन सवार चारों लोगों को किसी प्रकार बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से चार पहिया वाहन को गड्ढे से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें