फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों का डॉक्टर बताकर महिला मरीज को लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में सोमवार को आंखों का इलाज कराने पहुंची एक महिला को एक युवक ने डॉक्टर बताते हुए बेहोश कर लूटपाट का प्रयास किया लेकिन महिला के पति के पहुंचने पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रम्पुरा निवासी आनंदस्वरूप शर्मा दोपहर के समय पत्नी शारदा शर्मा के आंखों का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। वह अपना हेलमेट पार्किंग में खड़ी बाइक में ही भूल गए थे। पत्नी को आंख रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर बेंच पर बैठाकर हेलमेट लेने के लिए पार्किंग की तरफ गए। तभी अकेली बैठी शारदा के पास एक युवक आया और उसने महिला से अस्पताल आने की वजह पूछी।

युवक ने स्वयं को आंखों का डॉक्टर बताते हुए कहा कि उपचार से पहले दवा खानी जरूरी है। वह हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष से दवा लेकर आया और महिला को खिला दी। इसके बाद महिला को बेहोशी छाने लगी। लेकिन तभी महिला का पति वहां पहुंच गया। जिसे देखकर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। महिला को बेहोश की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पति के पहुंचने के कारण वह लूटपाट नहीं कर सका। बता दें कि इससे पूर्व भी जिला अस्पताल में डॉक्टर बनकर कई महिला मरीजों के साथ लूटपाट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इधर, अस्पताल में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव सोमवार को अवकाश पर थे। उनके स्थान पर उनके सहायक वहां तैनात थे।

जिला अस्पताल के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जिला अस्पताल में तैैनात सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों को किसी भी अजनबी के झांसे में न आने को कहा गया है।
विज्ञापन

डॉ. बीएस सामंत, प्रमुख अधीक्षक, जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें