फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए के अड्डे पर हुई छापेमारी, छह गिरफ्तार, तीन लाख 74 हजार नकद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली और क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को कटेसर में चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी की। इस छापेमारी में छह जुआरी गिरफ्तार हुए हैं। जुए के फड़ से तीन लाख 74 हजार 236 रुपये नकद, ताश के पत्ते और स्वीफ्ट डिजायर कार बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी बिहार और मिर्जापुर के अहरौरा इलाके के निवासी हैं।
विज्ञापन

रामनगर इलाके से सटे जलीलपुर पुलिस चौकी अंतर्गत कटेसर गांव के हनुमान मंदिर के समीप लंबे समय से जुए का अड्डा संचालित हो रहा था। शनिवार को पुलिस के सूचना मिली कि यहां बड़े पैमाने पर जुआ हो रहा है। ऐसे में स्वाट प्रभारी सत्येन्द्र कुमार यादव, कोतवाली के निरीक्षक नागेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रभारी सर्विलांस सेल विनय कुमार तिवारी,जलीलपुर चौकी प्रभारी विपिन सिंह, कंस्टेबल अरविंद भारद्वाज, आनंद सिंह, बृजेश कुमार, चंद्रदेव, प्रह्लाद सिंह, अमित कुमार यादव और शैलेन्द्र उपाध्याय की टीम ने दोपहर बाद छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही जुआरी भागने लगे लेकिन पुलिस ने छह को पकड़ लिया। गिरफ्तार भभुआ बिहार निवासी रमेश पटेल, अंकुर कुमार, विवेक कुमार, धीरज कुमार पटेल और मिर्जापुर जनपद के अहरौरा निवासी सुनील कुमार, इम्तियाज खान के पास से तीन लाख 74 हजर 236 रुपये नकद, स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बरामद की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों को जेल भेजा गया है। अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें