सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के तेनुअट गांव में रविवार को किशोरी के साथ मारपीट एवं जहर खिलाने की अफवाह के बाद हुए बवाल के चलते सोमवार को गलियां सूनी रही। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ और सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल के अलावा सकलडीहा सीओ त्रिपुरारी पांडेय भी मौके का जायजा लेते रहे।
रविवार की शाम हुआ बवाल के बाद वहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरा गांव छावनी में तब्दील रहा। एसपी संतोष सिंह ने ईद तक गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी है। ताकि किसी प्रकार की अशांति न हो। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा और लोग सहमे हुए हैं। ज्यादातर ग्रामीणों ने घरों से बाहर निकलना ही उचित ही नहीं समझा। गांव में तरह-तरह की चचाएं दिनभर होती रहीं।
सकलडीहा(ब्यूरो)। तेनुअट गांव में पीड़ित परिवार की ओर से रविवार की रात छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस बाबत सीओ त्रिपुरारी पाण्डेय ने बताया कि पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
तेनुअट गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए ईद तक एक प्लाटून पीएसी बल तैनात रहेगी। बवाल और तोड़फोड़ करने वालों पैनी नजर रखी जा रही है। कानून व्यवसथा किसी को हाथ में नहीं लेने नहीं दिया जाएगा। संतोष सिंह, एसपी।