नौगढ़ (चंदौली)। चकरघट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शनिवार की रात गांव के ही युवक ने घर में घुसकर 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा के शोर मचाने पर जब तक परिवार के लोग जागते आरोपित भाग गया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।
माता पिता की मौत के बाद अपने चाचा के साथ रहने वाली 11वीं की छात्रा शनिवार की रात घर में सोई थी। चाचा दूसरे कमरे में सोए थे जबकि किशोरी दूसरे रूप में सोई थी। आधी रात के बाद गांव का ही युवक घर में घुस गया और किशोरी से दुष्कर्म करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर जब तक लोग जुटते युवक भाग निकला। परिवार वालों ने रविवार को थाने में पहुंच कर तहरीर दी। इसके आधार पर सोमवार को पुलिस ने आरोपित को पकड़ कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को छात्रा को मेडिकल कराया जाएगा। बता दें कि आरोपित युवक पहले से ही 376 और 302 का आरोपित है। एक वर्ष पहले जमानत पर छूट कर वापस लौटा है।