चंदौली । मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय जिला संयुक्त चिकित्सालय के प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र को चोरों ने शनिवार की रात अपना निशाना बनाया। बाहर लगी खिड़की की छड़ व जाली को काटकर अंदर घुस गए। जहां कांउटर में रखे 26500 नगदी कंप्यूटर मॉनिटर, व प्रिंटर लेकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह इसकी जानकारी संचालक के उस समय हुुई जब वे केंद्र खोलने जिला अस्पताल पहुंच। इसकी तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी।
मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय जिला चिकित्सालय के कमरा नंबर छह में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र संचालित होता है। संचालक सतीश कुमार सिंह प्रतिदिन की तरह रविवार को की रात केंद्र को बंद कर घर चले गए। रात में मौका देख चोरों ने उक्त केंद्र के बाहर की खिड़की के छड़ व जाली काटकर अंदर घुस गए। जहां काउंटर में रखे 26500 नकदी, कंप्यूटर मॉनिटर व प्रिंटर लेकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह संचालक केंद्र खोलने गए तो देखा कि समान इधर- उधर बिखरे पड़ है। इसकी जानकारी होते ही आस- पास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं संचालक ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस की कार्रवाई में जुट गई।