इलिया। दुर्गा पूजा विजयदशमी एवं मोहर्रम का पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बिहार प्रांत की सीमा से लगे स्थानिय कस्बा में सीओ त्रिपुरारी पांडेय एवं पुलिसकर्मियों के साथ रूट मार्च किया। उन्होंने कस्बे में स्थित पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो संप्रदायों का यह पर्व आपसी भाईचारे के साथ सकुशल संपन्न हो। इसके लिए जिले के हर थाना क्षेत्रों में सघन कांबिंग किया जा रहा है। लोगों से आपसी भाईचारा सौहार्द के वातावरण में पर्व मनाने की अपील की जा रही है। इस अवसर पर सीओ त्रिपुरारी पांडेय, थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, विजय यादव आदि रहे।