फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार शराब तस्कर की पहचान के बाद तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। चेकिंग के दौरान शनिवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने सघन तिराहे पर एक कार से 32 पेटी शराब और पांच किलो गांजा के बरामद किया था। सोमवार को पुलिस ने कार के मालिक सहित शराब तस्कर शेरू व उसके साथी की पहचान कर लेने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। शनिवार की देर रात सघन तिराहे पर चेकिंग के दौरान कोतवाल संतोष राय ने एक कार की घेराबंदी की। पुलिस को देख कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 32 पेटी शराब व पांच किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से फरार हिंगुतरगढ़ निवासी शेरू व उसके साथी की शिनाख्त कर ली है। वाहन के पेपर के आधार पर पुलिस बिहार के कैमूर के थाना रामगढ़ के सराय जनधन गांव निवासी स्वामी पंकज सिंह का पता लगा रही है। पुलिस हिंगुतरगढ़ निवासी शेरू की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि शराब की तस्करी मध्यप्रदेश से की जा रही थी। शराब बनारस होते हुए बिहार ले जाई जा रही थी। शराब तस्करों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें