गुलेल गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली। कालकाजी थाना पुलिस ने गुलेल गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दस-दस के 87 नोट, गुलेल और चाकू बरामद किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से तीन मामले सुलझाने का दावा किया है। गैंग के बदमाश गुलेल से कार के शीशे को तोड़कर सामान चोरी करते थे या फिर कार के सामने दस-दस के नोट गिराकर ड्राइवर को झांसा देकर घटना को अंजाम देते थे।
जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि बदमाशों की पहचान सत्यराज और सुब्रमण्यम कमल के रूप में हुई है। दोनों तमिलनाडू के रहने वाले हैं। आरोपियों ने बताया कि उनके गैंग का सरगना अरमुगम है। सरगना हवाई जहाज से आता है और चोरी का सामान लेकर चला जाता है। ब्यूरो