फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गायक निकला यात्रियों का सामान चुराने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। राजकीय रेलवे पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से गुरुवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी के दो लैपटाप और दस मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। जीआरपी के अनुसार लंबे समय से वह ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुरा रहा था और तीन बार पहले भी जेल जा चुका है। गिरफ्तार युवक बिहार का लोकगीत गायक भी है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह एसआई जंग बहादुर सिंह, जयदीप सिंह, कांस्टेबल रविन्द्र कुशवाहा और मंजीत सिंह आदि की टीम रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में एसबीआई रेलवे शाखा के समीप जांच पड़ताल कर रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध युवक दिखा। उसे पकड़ कर तलाशी लेने पर उसके पास से दो लैपटाप, दस मोबइल मिले। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना नाम नीरज सिंह निवासी पुराना भोजपुर, डूमराव बक्सर बिहार बताया। उसने मोबाइल और लैपटाप चोरी की होने की बात स्वीकार की। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि नीरज लोकगीत गायक है। गायकी में अच्छी सफलता न मिलने पर उसने चोरी का मार्ग अपना लिया। बताया कि युवक ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच में सवार होता और सिंगर बताकर दोस्ती गांठ लेता। बाद में किसी स्टेशन पर लैपटाप, मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान लेकर उतर जाता। बाद में उसे औने पौने दाम पर बेच देता था। इसके पहले नीरज टूंडला और कानपुर स्टेशनों से चोरी में पकड़ाया है और जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें