फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल संचालक से असलहे के बल पर तेल भराने वाले दो अन्य सदस्य भी गिरफ्तार

विज्ञापन
हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के औरैया पेट्रोल पंप पर पिछले दिनों असलहे के बल पर पेट्रोल भरवाने वाले दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये अपने गांव में एक व्यक्ति को असलहे के बल पर धमका रहा था। जिसके बाद गांव के एक व्यक्ति ने धीना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर धीना पुलिस ने उसे घेराबंदी कर धर दबोचा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि औरैया पट्टी पेट्रोल पंप पर तीन बदमाश एक बाइक से पहुंचे। पेट्रोल भरवाने के बाद जब संचालक ने पैसे मांगे तो उसके ऊपर असलहा तान दिए जिससे वह संशकित हो उठा। इसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने असलहा लहराते हुए भाग निकले। इसकी जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करनी शुुरू कर दी। इसी बीच बुधवार की रात्रि पुलिस को एक व्यक्ति मिल गया। उसके निशानदेही पर इन दोनों का नाम प्रकाश में आया है। इसमें एक आरोपी धीरज को पिछले दिनों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जबकि प्रकाश में आये बदमाश अभिषेक उर्फ अभिमन्यु व कृष्णा विश्वकर्मा को पुलिस तलाश कर रही थी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि मुख्य आरोपी अभिमन्यु गांव के ही एक व्यक्ति हो असलहे के बल पर धमका रहा है। इसके बाद तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घेरबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके साथी अभिषेक को भी गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के पास से एक 315 बोर का कट्टा व दो कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें