लालगंज । लहंगपुर चौकी क्षेत्र के पगार निवासी रतन यादव के छह माह के बालक की शुक्रवार को मिलिट्री कैंपस के मोड़ पर एक वाहन से टक्कर लगने से मौत हो गई । वे अपने बेटे का इलाज कराकर लहंगपुर से बाइक से घर वापस जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाली हाइवा को कब्जे में लिया।शुक्रवार को रतन यादव अपने छह माह के पुत्र का इलाज करा कर बाइक से पत्नी व बच्चे के साथ लहंगपुर से घर जा रहे थे। वे जैसे ही मिलिट्री कैंपस मोड़ के पास पहुंचने ही थे कि सामने से आ रही हाइवा ने टक्कर मार दिया। जिससे तत्काल मौके पर बच्चे की मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा को कब्जा में लिया लेकिन बाद में हाइवा मालिक और मृतक के परिजन ने आपस में सुलह कर लिया।