फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ के वाहन को ट्रक ने मारा टक्कर, चालक बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित एसपी आवास के समीप बुधवार को एक ट्रक ने बुधवार की सुबह जिला पंचायतराज अधिकारी उमाशंकर मिश्र के चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी। इससे उनके वाहन का बगल वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान डीपीआरओ वाहन में सवार नहीं थे। उनका चालक बाल-बाल बच गया। वहीं भागने के चक्कर में ट्रक चालक ने दूसरे नगर के संतोष कुुमार के वाहन में भी हल्की टक्कर मार दी। तभी सूचना पर पुलिस पहुंच गई और ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया। बुधवार को वाहन का चालक स्कार्पियों को सर्विसिंग कराने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक आवास के पास सर्विस रोड पर बगल से गुजर रहे ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग अच्छा रहा कि चालक हताहत नहीं हुआ। वहीं टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक ने आगे जाकर नगर के संतोष खरवार के चार पहिया वाहन में भी टक्कर मार दी। इसी बीच सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और चालक को कोतवाली ले आई। जहां काफी देर तक मामले को सुलझाने की प्रक्रिया चलती रही। दोपहर बाद आपस में सभी ने समझौता कर लिया और पुलिस ने चालक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें