चंदौली। वाहनों की चेकिंग के दौरान सैयदराजा पुलिस ने सोमवार की रात स्टेशन मोडं के पास एक लूट की बेलोरो वाहन बरामद किया। वहीं दो अंतरप्रांतीय वाहन लूटेरे भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जबकि एक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मंगलवार को एसपी संतोष सिंह ने मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि सैयदराजा थाने में तैनात उपनिरीक्षक आनन्दीदीन सोमवार की रात कस्बा के स्टेशन मोड़ के पास अपने हमराहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सैयदराजा से बिहार जा रही एक बेलोरो वाहन को रुकने का इशारा किया तो वें वाहन की गति तेज करके आगे बढ़ गए। लेकिन पुलिस ने ओवर टेक करके उन्हे रोक लिया गया। लेकिन एक युवक वाहन से उतरकर भाग निकला। यह देख पुलिस ने वाहन में बैठे दो अन्य को हिरासत में लिया और पूछताछ करने लगी। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक मध्यप्रदेश के रीवा जनपद के अतरैला थाना क्षेत्र के विक्कू उर्फ आसू मिश्रा और बेटू उर्फ प्रकाश गुप्ता ने बताया 20 जनवरी को उन्होने बेलोरो को किराए पर लिया था। लेकिन बीच रास्ते में चालक को मार पीटकर उतार दिया। इसके बाद गाड़ी लेकर बिहार बेचने के लिए निकल गए लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए यवकों ने फरार युवक की शिनाख्त अतरैला थाना क्षेत्र के दुर्गेश के रुप में की। पुलिस ने सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं जेल भेज दिया। पुलिस टीम में रविंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, विनय पांडेय, अजय यादव शामिल थे।